गोमिया: गोमिया मोड में ऑनलाइन चालान के लिए सीसीटीवी कैमरा सक्रिय, हेलमेट-सीटबेल्ट अनिवार्य
Gumia, Bokaro | Jul 13, 2026 गोमिया मोड पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब ऑनलाइन चालान काटा जाएगा। प्रशासन ने आज सोमवार से यहां सीसीटीवी कैमरा चालू कर दिया है। समय लगभग 12 बजे बताया गया कि कैमरे की निगरानी में बाइक सवारों के लिए हेलमेट और कार चालकों के लिए सीटबेल्ट पहनना जरूरी होगा। साथ ही बाइक पर तीन सवारी लेकर चलने पर भी कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने वालों का चालान सीधे घर भेजा जाएगा।