पन्ना: पुरानी रंजिश का खूनी खेल: साले बने हैवान, जीजा को पहले शराब पिलाई, फिर पीट-पीटकर अधमरा किया;अस्पताल में भर्ती।
Panna, Panna | Jul 11, 2026 पन्ना के डायमंड चौक के पास पुरानी रंजिश में जीजा पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 25 वर्षीय होटल कर्मी संजय वर्मन को उसके दो सगे सालों, नीरज और आदर्श ने साजिश के तहत बुलाया और शराब पिलाने के बाद लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।