बहोरीबंद: बाकल का ढेरा फाटक: हादसों का मोड़, हफ्ते भर में तीसरा हादसा, चार घायल, दो की हालत गंभीर
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह रोड पर स्थित ढेरा फाटक के पास जल संसाधन विभाग की पुलिया इन दिनों खतरनाक एक्सीडेंट प्वाइंट बन चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस स्थान को सुर्खियों में ला दिया है। हफ्ते भर के अंदर यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।