किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में 19 जून को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | Jun 18, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 जून को किशनगढ़ की ग्राम पंचायत बंबोरा के अटल सेवा केंद्र में शिविर आयोजित किया जाएगा। वही कोटकासिम की ग्राम पंचायत लाडपुर और मुंडावर उपखंड की ग्राम पंचायत मैनपुर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।