वाड्रफनगर: गुडरु में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
वाड्रफनगर गुरुवार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गुडरु में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के मुख्य आतिथ्य में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।