हुज़ूर: आपातकाल की 50 वर्षगांठ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का लोकतंत्र सेनानियों को नमन
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2026 आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिजली नगर स्थित निवास पर पहुंचकर मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी रामकुमार पटेल का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के योगदान को याद किया |