देहरादून: उत्तराखंड में आपदा से निपटने के लिए महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग: सचिव राज्य आपदा प्रबंधन विभाग
उत्तराखंड में आपदा से निपटने के लिए अब महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को यह ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। जल्द ही प्रदेश भर में यह ट्रेनिंग अभियान शुरू किया जाएगा। ताकि प्रदेश में आपदाओं की घटनाओं के दौरान राहत और बचाव में महिलाएं भी सहयोग दे सके।