मंदसौर: मंदसौर पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, दो कारें और मोबाइल ज़ब्त
मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त की है,थाना नई आबादी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो कारें और 7 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं,पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी विनोद कुमार मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के नेटवर्क और सप्लायरों की जांच जारी है,