मंझनपुर: मोलानी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कपड़ा व्यापारी गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
करारी थाना क्षेत्र के मोलानी गांव के पास मंगलवार को समय 12 बजे सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी राम नरेश (पुत्र हीरा लाल, निवासी गांधी नगर, थाना मंझनपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कपड़ों की फेरी करने करारी इलाके में जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।