डुमरांव: डुमरांव में भाकपा माले का विरोध दिवस: संविधान और कानून के राज की बहाली की उठी मांग, पूर्व विधायक रहे मुख्य अतिथि
Dumraon, Buxar | Jul 4, 2026 डुमरांव में भाकपा माले के बैनर तले शनिवार की दोपहर एक बजे राज्यव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान और कानून के राज की स्थापना की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यक्रम में मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई और बढ़ते पुलिस राज के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई।