होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने संत बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद
नर्मदा पुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने भोपाल पहुंचकर पूज्य संत बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष भोपाल पहुंचीं, जहां मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास पर पधारे संत बागेश्वर धाम सरकार से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने संत बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया।