रोहिणी: दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा में हाई-टेक अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, 11 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतमपुरा गांव के शिवाजी मार्केट में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और 2 महिलाओं समेत कुल 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भारी कैश और डिजिटल उपकरण बरामद हुए।