बांका: नगर भवन में राजद ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस, झारखंड सरकार के मंत्री हुए शामिल
Banka, Banka | Jul 5, 2026 शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में राजद ने अपना स्थापना दिवस रविवार की दोपहर 12:00 बजे धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक रामदेव यादव डॉक्टर जावेद इकबाल अंसारी,संजय चौहान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने किया।