जलालाबाद: गांव जब्बलपुर में गुंडाई बा दबंगई के बल से दीवार तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गांव में फैली दहशत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव जब्बलपुर में आज महेश सिंह के सिंह के मकान में गांव के ही दबंग लोग अवैध तमंचों व लाठी डंडों के साथ घुस गए और उसके दरवाजे की पास की दीवार को तोड़ दिया जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट भी की।