बलिया: दो किशोरियों समेत चार लोगों की मौत के बाद बलिया के डीएम व एसपी पहुंचे घटनास्थल पर
Ballia, Ballia | May 3, 2026 तहसील सदर के अंतर्गत शिवरामपुर संगम घाट पर रविवार की सुबह 8 बजे गंगा में दो किशोरी समेत चार लोगों की डूब कर मौत के मामले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों के माता- पिता से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।