आज दिनांक 07/08/ 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जनकपुर रोड, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुपरी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुपरी, तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस 2026 का आयोजन सभी सरकारी कार्यालयों तथा सभी स्कूलों में करना सुनिश्चित करेंगे, नगर का साफ सफाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी को निर्देशित किया गया, यातायात को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु थाना अध्यक्ष पुपरी को निर्देशित किया गया।