बाबई: ग्राम चौराहेट के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
माखननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौराहेट में पिछले दिनों मोटरसाइकिल की टक्कर से 28 वर्षीय युवक दीपक पिता दयालु पुरी मौत हो गई थी। माखननगर पुलिस ने मंगलवार रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर उसकी जांच की गई तो पता चला कि मोटरसाइकिल क्रमांक MP 05 MH 1635 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर