बाबई: नर्मदा ब्रिज की मरम्मत के कारण, माखननगर से बकतरा जाने वाला मार्ग 20 जनवरी से 12 मार्च तक बंद रहेगा
माखननगर से बकतरा जाने वाले नर्मदा ब्रिज सोमवार से वाहनों के लिए बंद हो गया। 12 मार्च तक ग्राम नांदनेर से ग्राम नसीराबाद के बीच बना पुल बंद रहेगा। आज 20 जनवरी से मरम्मत के लिए क्षतिग्रस्त सीमेंट-क्रांकीट को जेसीबी से उखाड़ने का काम शुरू हुआ। जलमग्नीय पुल की विशेष मरम्मत के लिए यह रोक लगाई गई है। पीडल्यूडी सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ ए आर मोरे ने सोमवार रात 8