कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने किसानों को बताये खरीफ फसलों में रोग, कीट सर्वेक्षण एवं नियंत्रण के उपाय। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र नरसिंहपुर के वैज्ञानिकों के चिकित्सीय टीम ने सोयाबीन, अरहर, गन्ना व मक्का फसलों की फसलों का निरीक्षण कर उनका सर्वेक्षण के उपरांत किसानों को रोग, कीट सर्वेक्षण एवं नियंत्रण के उपाय बताये।