चकाई: चकाई में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 13 फरवरी को लगाया जाएगा कैंप,विद्युत अभियंता ने दी जानकारी
Chakai, Jamui | Feb 12, 2024 बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए आगामी 13 फरवरी को प्रखंड के फरियाताड़ी स्कूल में कैंप आहुत किया गया है। बिजली विभाग के माधोपुर प्रशाखा के कनीय अभियंता पीयूष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 10:00 से शिविर का शुभारंभ होगा जिसमें उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया जाएगा।