चकाई: सरोन पँचायत के सभी बूथ में घर-घर पहुंची भाजपा गांव चलो अभियान की टीम
Chakai, Jamui | Feb 11, 2024 भाजपा गांव चलो अभियान प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन भाजपा की एक टीम सरोन पंचायत के बसमाता, सरोंन, रमथाडीह, कठवारा,घूटिया बूथ में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। जिसका नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, मंडल उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता , बसमाता बूथ अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल महामंत्री प्रकाश वर्मा , डा वर्मा और नकुल यादव ने किया।