चकाई: चकाई बाजार में साड़ी का फंदा से लटककर महिला ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
Chakai, Jamui | Feb 9, 2024 चकाई बाजार में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने साड़ी से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चकाई बाजार निवासी सुभाष केसरी की 25 वर्षीय पत्नी दिव्या केसरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दिव्या केसरी की शादी 10 साल पहले सुभाष केसरी के साथ हुई थी। बीते दो दिनों से घरेलू विवाद को लेकर दिव्या का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था।