बस्ती: बड़ेवन स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया
Basti, Basti | Feb 2, 2025 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बड़ेवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि आचार्य शुक्ल जिले के गौरव हैं। संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दी भाषा के उच्च कोटि के साहित्यकार है।