मनिया: गांव बरेठा खुर्द में भीषण आग से जलकर राख हुआ आशियाना, पीड़ित परिवार के सामने गहराया संकट
Mania, Dholpur | Apr 17, 2026 मनिया क्षेत्र के गांव बरेठा खुर्द में अज्ञात कारणों से एक मकान में भीषण आग लग जाने से भारी तबाही हुई है। यहाँ संजू ठाकुर पुत्र साहब सिंह ठाकुर के मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सुखद पहलू यह रहा कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय परिवार घर के अंदर ही सो रहा था, लेकिन समय रहते जाग जाने के कारण सभी सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचा ली। आग की लपटें इतनी भयंकर थी