हजारीबाग में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने जल संकट, बिजली कटौती और नल-जल योजना की बदहाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एलएनटी कंपनी पर सड़क खोदकर छोड़ देने और धीमी कार्यशैली का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।