खंडवा: खंडवा में दर्दनाक हादसा: बारात लेकर जा रही तूफान गाड़ी पेड़ से टकराकर पलटी, ड्राइवर की मौत, 8 घायल
खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक हादसे में तूफान गाड़ी पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बालक और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। हादसे की वजह गाड़ी का शाफ्ट टूटना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से