महागामा: नूनाजोर चौक पर सड़क हादसे में बुलेट सवार दोस्तों की मौत के बाद लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम
गोड्डा- महागामा मुख्य मार्ग स्थित गम्हरिया के समीप हाइवा की चपेट में आने से बुलेट सवार दोस्तों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नूनाजोर चौक मुख्य मार्ग पर शव को रखकर मुआबजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई।