गुना नगर: प्रेम ग्रीन गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक, उसकी मां और भतीजा घायल
गुना कोतवाली थाना के प्रेम ग्रीन गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 5 मई को दर्ज मामले में फरियादी अर्जुन कुशवाहा ने कहा, अपनी मां और भतीजे को बाइक से बीती रात बजरंगगढ़ से लेकर गुना आ रहा था। तभी ट्रक ने टक्कर मारी तीनों बाइक सहित गिर गए और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।