ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 किलो 250 ग्राम गांजा किया बरामद
ऊँचाहार पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनके पास से गांजा भी बरामद किया है। मंगलवार की भोर क्षेत्र के मोखरा मोड़ शारदा नहर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से पुलिस ने 5 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है।पकड़े गए अभियुक्त नसीराबाद क्षेत्र के जियालाल, सलोन के पवन कुमार व खोजकला के राजेश शामिल है।