जबलपुर: नागपुर: 22 वारदातों का 'किंगपिन' गिरफ्तार, घमापुर की गलियों में निकला जुलूस
जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश बाबू सिंधी के आतंक का किला आखिरकार ढह गया। पिछले दो सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे और NSA के तहत वांछित इस अपराधी को पुलिस ने एक सटीक ऑपरेशन के तहत नागपुर से धर दबोचा। हाल ही में यश नामक युवक पर सरेराह गोलीबारी कर फरार हुए बाबू सिंधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी