पाकरटांड: किनबीरा गांव में भैया भाभी का राशन कार्ड में नाम काटने पर चाची की गला रेत कर हत्या का किया प्रयास
पाकरटांड के किनबिरा गांव में भैया भाभी की राशन कार्ड में नाम काटने पर नाराज होकर पीडीएस दुकान चलाने वाली चाची की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। इधर गंभीर हालत में महिला बीना देवी को शनिवार सुबह 8 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाचा ने बताया कि उसका भतीजा सत्यानंद राम ने भैया भाभी का राशन कार्ड में नाम काटने पर आरोप लगाकर गला रेतने का प्रयास किया।