परिहार: कमजोर मानसून से परिहार में धान रोपनी प्रभावित, किसान चिंतित
परिहार प्रखंड क्षेत्र में कमजोर मानसून और पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपनी का कार्य प्रभावित हो गया है। कई पंचायतों में खेतों में पानी की कमी के कारण किसान समय पर रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। जिन किसानों ने बिचड़ा तैयार कर रखा है, वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मजबूरी में कुछ किसान डीजल पंप के सहारे सिंचाई कर रोपनी करा रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ गई