नगड़ी: नगड़ी चौक के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Nagri, Ranchi | May 15, 2026 नगड़ी चौक के पास एक बिजली के पोल में गुरुवार देर रात करीब दस बजे भीषण आग लग गई। बिजली के पोल में आग लगने लगी आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बिजली के पोल में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के पोल में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है