Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

बड़गांव: बड़गांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, आरोपी डंपर चालक फरार

Badgaon, Udaipur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

शहरी सेवा शिविर का चौथा दिन
पीएम आवास योजना के लिए पात्र शहरवासी शिविर में करें संपर्क, 2.50 लाख रुपये तक मिलेगी सहायता राशि।
154 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, 12.22 लाख रुपये का यूडी टैक्स हुआ जमा।
सीएम-पीएम स्वनिधि योजना के 130 आवेदन बैंकों को भेजे गए, सैकड़ों नागरिक हुए लाभान्वित।

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। 
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों के लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण हो सके।
पीएम आवास योजना के पात्र शिविर में करें संपर्क।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है तथा जिनका स्वयं के स्वामित्व का भूखंड है जिस पर कच्चा मकान या मकान जर्जर अवस्था में है, वे नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविर में संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पात्र नागरिकों को योजना के अंतर्गत मकान निर्माण अथवा सुधार हेतु 2.50 लाख रुपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। आयुक्त ने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की है।
स्वनिधि योजना के 130 आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, ठेला एवं फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने के लिए 130 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर उन्हें अग्रिम कार्यवाही एवं ऋण स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है। जल्द ही पात्र व्यक्तियों को ऋण सुविधा उपलब्ध होगी।
154 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी।
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्ट्रीट लाइट बंद होने की 166 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा की टीमों ने 154 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष स्थानों पर कार्य प्रगतिरत है। इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिली है।
लंबित प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण।
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन अनुमति के 4 तथा नामांतरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 139 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। सफाई व्यवस्था से संबंधित 66 शिकायतों में से 51 का तत्काल समाधान किया गया जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के 523 विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 73 नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
32 पौधे लगाकर दिया हरित शहर का संदेश।
शहर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत विभिन्न उद्यानों में 32 पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों के संरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संबंधित समूहों को सौंपी गई है।
यूडी टैक्स पर विशेष छूट का लाभ लेवे शहरवासी।
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के यूडी टैक्स पर 30 जून तक 10 प्रतिशत तथा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 5 प्रतिशत की विशेष छूट राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। आयुक्त ने नागरिकों से समय रहते अपना यूडी टैक्स जमा करवाकर इस छूट का लाभ लेने की अपील की। मंगलवार को 89 करदाताओं द्वारा कुल 12 लाख 22 हजार 89 रुपये का यूडी टैक्स जमा कराया गया, जिससे नगर निगम के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर आगामी 15 जुलाई तक जारी रहेगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

शहरी सेवा शिविर का चौथा दिन पीएम आवास योजना के लिए पात्र शहरवासी शिविर में करें संपर्क, 2.50 लाख रुपये तक मिलेगी सहायता राशि। 154 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, 12.22 लाख रुपये का यूडी टैक्स हुआ जमा। सीएम-पीएम स्वनिधि योजना के 130 आवेदन बैंकों को भेजे गए, सैकड़ों नागरिक हुए लाभान्वित। उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों के लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण हो सके। पीएम आवास योजना के पात्र शिविर में करें संपर्क। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है तथा जिनका स्वयं के स्वामित्व का भूखंड है जिस पर कच्चा मकान या मकान जर्जर अवस्था में है, वे नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविर में संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पात्र नागरिकों को योजना के अंतर्गत मकान निर्माण अथवा सुधार हेतु 2.50 लाख रुपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। आयुक्त ने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की है। स्वनिधि योजना के 130 आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, ठेला एवं फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने के लिए 130 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर उन्हें अग्रिम कार्यवाही एवं ऋण स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है। जल्द ही पात्र व्यक्तियों को ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। 154 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी। शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्ट्रीट लाइट बंद होने की 166 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा की टीमों ने 154 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष स्थानों पर कार्य प्रगतिरत है। इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिली है। लंबित प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन अनुमति के 4 तथा नामांतरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 139 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। सफाई व्यवस्था से संबंधित 66 शिकायतों में से 51 का तत्काल समाधान किया गया जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के 523 विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 73 नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। 32 पौधे लगाकर दिया हरित शहर का संदेश। शहर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत विभिन्न उद्यानों में 32 पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों के संरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संबंधित समूहों को सौंपी गई है। यूडी टैक्स पर विशेष छूट का लाभ लेवे शहरवासी। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के यूडी टैक्स पर 30 जून तक 10 प्रतिशत तथा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 5 प्रतिशत की विशेष छूट राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। आयुक्त ने नागरिकों से समय रहते अपना यूडी टैक्स जमा करवाकर इस छूट का लाभ लेने की अपील की। मंगलवार को 89 करदाताओं द्वारा कुल 12 लाख 22 हजार 89 रुपये का यूडी टैक्स जमा कराया गया, जिससे नगर निगम के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर आगामी 15 जुलाई तक जारी रहेगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

Badgaon, Udaipur | Jun 16, 2026

ब्राह्मण को ब्राह्मण रिप्लेस करेगा, ब्राह्मण नेता नए पद के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। रिप्लेसमेंट के लिए,री-ब्रांडिंग चल रही है। #jaipur #mewar #udaipur #chittorgarh #kota

ब्राह्मण को ब्राह्मण रिप्लेस करेगा, ब्राह्मण नेता नए पद के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। रिप्लेसमेंट के लिए,री-ब्रांडिंग चल रही है। #jaipur #mewar #udaipur #chittorgarh #kota

Badgaon, Udaipur | Jun 16, 2026

पहाड़ियों में मस्ती.........
#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #citi

पहाड़ियों में मस्ती......... #rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #citi

Badgaon, Udaipur | Jun 16, 2026

Udaipur Lakecity News : उदयपुर के कोलामगरी (तितरदी ) के पात्र परिवारों को मिलेंगे पट्टे, यूडीए जल्द कराएगा सर्वे

Udaipur Lakecity News : उदयपुर के कोलामगरी (तितरदी ) के पात्र परिवारों को मिलेंगे पट्टे, यूडीए जल्द कराएगा सर्वे

Badgaon, Udaipur | Jun 16, 2026

कोलामगरी मे रहने वाले परिवारों को जल्द मिल सकती है राहत, यूडीए करेगा सर्वे

उदयपुर, 16 जून। ग्राम पंचायत तीतरड़ी स्थित कोलामगरी क्षेत्र के निवासियों को पट्टे जारी करने की मांग को लेकर उदयपुर ग्रामीण विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष फूलसिंह मीणा द्वारा यूडीए को भेजे गए पत्र के बाद मामले में सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।
विधायक मीणा ने यूडीए आयुक्त को पत्र लिखकर कोलामगरी क्षेत्र का सर्वे करवाकर वर्षों से निवासरत परिवारों को पट्टे जारी करने की मांग की थी। इस पर यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा शीघ्र सर्वे करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि कोलामगरी क्षेत्र में करीब 150 से 200 परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं। इनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हैं, जिन्हें पट्टे नहीं मिलने के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूडीए द्वारा सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही वैधानिक अधिकार और पट्टों का लाभ मिल सकेगा।

कोलामगरी मे रहने वाले परिवारों को जल्द मिल सकती है राहत, यूडीए करेगा सर्वे उदयपुर, 16 जून। ग्राम पंचायत तीतरड़ी स्थित कोलामगरी क्षेत्र के निवासियों को पट्टे जारी करने की मांग को लेकर उदयपुर ग्रामीण विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष फूलसिंह मीणा द्वारा यूडीए को भेजे गए पत्र के बाद मामले में सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। विधायक मीणा ने यूडीए आयुक्त को पत्र लिखकर कोलामगरी क्षेत्र का सर्वे करवाकर वर्षों से निवासरत परिवारों को पट्टे जारी करने की मांग की थी। इस पर यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा शीघ्र सर्वे करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि कोलामगरी क्षेत्र में करीब 150 से 200 परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं। इनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हैं, जिन्हें पट्टे नहीं मिलने के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूडीए द्वारा सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही वैधानिक अधिकार और पट्टों का लाभ मिल सकेगा।

Badgaon, Udaipur | Jun 16, 2026

बड़गांव: बड़गांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, आरोपी डंपर चालक फरार - Badgaon News