हमीरपुर: सुमेरपुर में मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाकर सरकार ने दबे-कुचले समाज की आशाओं को कुचला
भाजपा जब से सत्तासीन हुई है, तब से उसने शिक्षा व संविधान खत्म करने के तमाम प्रयास किये। इस सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज के लोगों को आगे बढने से रोका है। मनुवादी सोच की यह सरकार किसान, छात्र, महिला, दलित तथा पिछड़ा विरोधी है। डबल इंजन की सरकार कहने के बावजूद भी प्रदेश में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है।