हमीरपुर: राजकीय कृषि बीज भण्डार में सरकारी बीज कालाबाजारी का वीडियो वायरल, जांच का निर्देश दिया गया है
हमीरपुर मौदहा स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार में रात के अंधेरे में अनुदानित सरकारी बीज की कालाबाजारी करने संबंध का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।उसे संज्ञान में ले कर उप कृषि निदेशक ने नोटिस भेज कर जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी रविवार को एक बजे मिली है।