कोटड़ी: गेहूंली में बड़ी चोरी का खुलासा, सोना-चांदी बरामद, पांचों आरोपी सलाखों के पीछे
Kotri, Bhilwara | Apr 26, 2026 कोटड़ी थाना क्षेत्र के गेहूंली गांव में रिटायर्ड शिक्षक के घर हुई करीब 45 लाख रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पिता-पुत्र समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे दो दिन का पीसी रिमांड खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय