रायबरेली: इंदिरा नगर में खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस रिसाव से धमाका, महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Raebareli, Raebareli | Jul 11, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,इंदिरा नगर में शनिवार को सुबह, खाना बनाते समय,एलपीजी गैस सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते धमाका हो गया जिसमें,गृहणी खुशबू यादव नाम की महिला गंभीर रूप से झुलस गई ,जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।घटना के दौरान घर में और सदस्य सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।