मकेर: मकेर तारा अमनौर पंचायत के पुरूषोत्तम गांव का किशोर की नदी में डूब जाने के बाद बुधवार को मातम पसरा।
Maker, Saran | Apr 17, 2024 जानकारी के अनुसार तेरह वर्षीय किशोर दीपांशु कुमार स्नान के दौरान गंडक नदी में डूब गया। दीपांशु की दादी चैती छठ करती हैं। वह दउरा लेकर पुरूषोत्तम गांव के सामने गंडकनदी घाट पर अन्य लोगों के साथ छठ पूजा के लिए गया था। सब लोग पूजा में लगे थे कि कुछ बच्चे स्नान करने के लिए गंडक नदी में कूदे। यह देख दीपांशु भी कूदा लेकिन कूदने के दौरान वह गहरी खाई में चला गया।