मखदुमपुर: देवकुली टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेम्पो की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल
टेहटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की शाम 5 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेम्पो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।