दलौदा: मल्हारगढ़ क्षेत्र में नरवाई जलाने पर प्रशासन ने 4 किसानों पर कार्रवाई की, ₹15 हजार का जुर्माना वसूला
मल्हारगढ़ क्षेत्र में नरवाई जलाने पर प्रशासन ने 4 किसानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला,यह कार्रवाई MP शासन के पर्यावरण विभाग के निर्देश और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों के तहत की गई,ग्राम बरखेड़ा वीरपुरिया के भंवरसिंह और बादपुर के मुलचंद पर 5-5 हजार रुपए, ओर देवीलाल और शालीबाई पर 2500-2500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया,