पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर 45 साल उम्र बताकर सफाई कर्मियों को निकाला, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को 45 साल की उम्र बात कर 15 सफाई कर्मियों को निकल जाने का मामला तूल पकड़ता लेजा जा रहा है। बुधवार को कर्मचारियों ने एयरपोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर नौकरी से ना निकाले जाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन 60 वर्ष है तो उन्हें भी 60 वर्ष तक नौकरी पर रखा जाए।