सूरजपुर: सूरजपुर जिले में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने बैठक की
सूरजपुर जिले में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिला संयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नकल शाखा और अभिलेखागार की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व, खसरा और नक्शों से संबंधित नकल निर्धारित समय-सीमा के भीतर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए।