मंझनपुर: अंधावा गांव में घर निर्माण के लिए गहने गिरवी रखने की बात से आहत विवाहिता ने दी जान, मचा कोहराम
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर निर्माण के लिए गहने गिरवी रखने की बात से नाराज एक विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।