मैनपुरी: ओछा क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
ओछा थाना क्षेत्र के उद्देतपुर परमकुटी निवासी प्रियंका पत्नी अनिल कुमार का सैंडिक्त स्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। वहीं मृतक विवाहिता के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर प्रियंका को ससुराल से बाइक से लाने के बाद फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।