गिरिडीह: जैन समाज ने संत सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग के साथ डीसी-एसपी को ज्ञापन सौंपा
जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को 12 बजे समाहरणालय पहुंचकर डीसी एसपी को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि जैन समाज ने देशभर में पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सरकार से “संत सुरक्षा अधिनियम” लागू करने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर समाज के लोग उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।