बांधवगढ़: फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी की सूचना
उमरिया पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपराध क्रमांक 512/2023 के आरोपी दन्ना सिंह, निवासी पपराटोला थाना मानपुर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर दंगा, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आमजन से आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की है।