जगाधरी: पावर हाउस में बिल्डिंग से टपकते पानी से हादसे का डर, शिकायत पर भी नहीं हो रहा समाधान
मंगलवार को शाम 4:00 बजे यमुनानगर के अंदर हुई बरसात के चलते जसको पावर हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों की दिक्कत को बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि वह अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की हालत खस्ता होने के कारण पानी मशीनों पर टपक रहा है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।