मधुपुर: मधुपुर थाना में दो लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता अवर प्रमंडल सोमेश कुमार के नेतृत्व में मधुपुर शहर के खल्लासी मोहल्ला में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान घर में मीटर बायपास कर व अवैध रूप से टोक फंसाकर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने वाले दो लोगों के विरुद्ध सहायक अभियंता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।