बोध गया: महाबोधि मंदिर में FRI वैज्ञानिकों की टीम ने किया पवित्र बोधि वृक्ष का निरीक्षण, वृक्ष को बताया स्वस्थ
Bodh Gaya, Gaya | Apr 22, 2026 FRI की वैज्ञानिक टीम ने महाबोधि मंदिर परिसर का दौरा कर पवित्र बोधि वृक्ष का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम में डॉ. शैलेश पांडेय और डॉ. संतोष बार्थवाल शामिल थे। वैज्ञानिकों का स्वागत बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने किया। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि पवित्र बोधि वृक्ष पूरी तरह स्वस्थ है और किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण से मुक्त है।